होटल के कमरे से लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने बताई खुदकुशी
![होटल के कमरे से लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने बताई खुदकुशी होटल के कमरे से लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने बताई खुदकुशी](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/11/28/2264825-untitled-101-copy.webp)
उत्तराखंड। हल्दवानी में केमू बस स्टेशन के पास एक होटल के कमरे में चंपावत के एक यात्री का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय कल्याण सिंह सेमल के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, तो वहीं परिजनों को भी सूचित किया गया है।
पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा कि मृतक रविवार दोपहर 3:00 बजे होटल के कमरे में आया था। सुबह जब होटल के कर्मचारी कमरे में सफाई करने गए तो मौत की जानकारी मिली।
होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस के जांच पड़ताल में प्रथम ²ष्टया आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों दे दी है। पुलिस का कहना है कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
![Nilmani Pal Nilmani Pal](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/10/01/3486221-untitled-102-copy.webp)