भारत

एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से फैली सनसनी, एसपी मौके पर पहुंचे

jantaserishta.com
10 July 2024 1:03 PM IST
एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से फैली सनसनी, एसपी मौके पर पहुंचे
x
पति का रेलवे ट्रैक पर शव मिला है।
सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला और उसके दो बच्चों की घर में हत्या की गई है, वहीं पति का रेलवे ट्रैक पर शव मिला है।
मामला संदिग्ध है और पुलिस जांच में जुटी है। बताया गया है कि सतना के कोतवाली थाना क्षेत्र के नजीराबाद में हरदौल बाबा मंदिर के पास में एक परिवार एक दिन पहले ही किराए के मकान में रहने आया था। राकेश चौधरी, उसकी पत्नी संगीता और दो बेटे निखिल तथा ऋषभ साथ रह रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार को महिला संगीता चौधरी के अलावा उसके दो बेटे निखिल और ऋषभ के शव घर में मिले, जिनकी धारदार हथियार से हत्या की गई है। वहीं राकेश चौधरी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला।
राकेश मूल रूप से तिघरा गांव का रहने वाला था और मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पूरे परिवार की मौत का मामला उलझ गया है। इस वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और यह मामला पूरी तरह संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story