भारत
महिला का क्षत विक्षत शव मिलने से फैली सनसनी, DGP ऑफिस है पास
jantaserishta.com
24 March 2025 3:33 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
एसपी घटनास्थल पर पहुंचे.
गुंटूर: आंध्रप्रदेश के गुंटूर में एक 33 साल की महिला का क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया. यहां धारदार हथियार से महिला का गला काट दिया गया था. सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी है. हैरानी की बात है कि ये शव विजयवाड़ा-गुंटूर नेश्नल हाईवे पर डीजीपी ऑफिस के पास मिला है. पीड़िता की पहचान हो गई है, जो विजयवाड़ा के रानीगरी थोटा की निवासी थी और मूल रूप से प्रकाशम जिले के पामुरु शहर की रहने वाली थी.
अधिकारी ने बताया कि मृत महिला के दो बच्चे हैं और माना जा रहा है कि वह एक सेक्स वर्कर थी. अधिकारी ने एजेंसी को बताया,'शव देखकर साफ है कि महिला का गला कटा हुआ था और उसके साथ बहुत क्रूरता की गई थी. हमें संदेह है कि अपराध रविवार को शाम 7:30 से 8 बजे के बीच हुआ. घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है.'
अधिकारी के अनुसार, पीड़िता का शव गुंटूर जिले के कोलानुकोंडा गांव के बाहरी इलाके में राजमार्ग से लगभग 300 गज की दूरी पर मिला. गुंटूर के एसपी सतीश कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और सुराग टीम और डॉग स्क्वायड को भी तैनात किया गया.
बता दें कि पिछले सितंबर में ऐसा ही मामला सामने आया था जहां एक महिला सेक्सवर्कर की निर्मम हत्या कर दी गई थी. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के थुराईपक्कम के पास एक सूटकेस के अंदर एक महिला का शव मिला. सुबह करीब 5.30 बजे कुमारन कुडिल निवासी ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके इलाके में एक सूटकेस मिला है, जिसमें से खून टपक रहा है.
पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला. महिला का शव मिलने के बाद, पुलिस ने तुरंत इलाके से सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा करना शुरू कर दिया. इसके अलावा, जिस जगह पर शव मिला है, वहां से 100 मीटर दूर एक घर से मणि नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. मालूम हुआ कि उसने महिला को बुलाया था और पैसों को लेकर बहस के बाद उसकी हत्या कर दी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





