भारत

दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी, बुजुर्ग दंपती को मार डाला

jantaserishta.com
26 Aug 2022 9:03 AM IST
दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी, बुजुर्ग दंपती को मार डाला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

आरा: बिहार में वारदातों का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भोजपुर जिले से डबल मर्डर का मामला सामने आया है। सहार थाना इलाके के एक गांव में एक बुजुर्ग दंपती का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। संपत्ति के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। वारदात का खुलासा शुक्रवार सुबह हुआ। पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक यह वारदात भोजपुर जिले के सहार थाना इलाके के एकवारी गांव में हुई। यहां रहने वाले विश्वनाथ राय और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनकी उम्र 80 से 85 साल के बीच थी। दोनों के हाथ-पैर और मुंह को रस्सी से बांध दिया गया और फिर गला दबाकर उनकी जान ले ली गई। दोनों की कोई संतान नहीं थी। आशंका है कि प्रॉपर्टी के चलते उनका मर्डर किया गया।
बताया जा रहा है कि इस वारदात को गुरुवार देर रात अंजाम दिया गया। गांव की ही एक महिला बुजुर्ग दंपती के यहां खाना बनाने का काम करती थी। शुक्रवार सुबह जब वह उनके घर पहुंची तो दोनों के शव पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। फिलहाल हत्यारे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story