
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर थाना इलाके में मंगलवार एक दंपति और नौकरानी की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 घंटों के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है.
दरअसल, मामला अशोक नगर का है. जहां पति-पत्नी और नौकरानी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों की चाकू से गोदकर हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी की हत्या करने के बाद अपराधी घर के अंदर ही थे, तभी नौकरानी पहुंच गई और बदमाशों ने नौकरानी की भी हत्या कर दी.
जब बदमाशों ने हत्याओं की वारदात को अंजाम दिया तो मृतक की 3 साल की बच्ची दूसरे कमरे में सो रही थी. बच्ची सुरक्षित है. मृतकों में समीर आहूजा, उनकी पत्नी शालू और मेड सपना शामिल है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





