भारत
रिटायर्ड IAS की पत्नी की हत्या से सनसनी, सामने आई चौंकाने वाली बात
jantaserishta.com
27 May 2024 9:07 AM IST

x
लूट के इरादे से हत्या नहीं हुई है।
लखनऊ: लखनऊ के इन्दिरानगर सेक्टर-20 में रिटायर आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या में दिल दहलाने वाली कहानी सामने आ रही है। यह हत्या सम्पत्ति विवाद में ही की गई है। हत्या में किसी परिचित का ही हाथ है। उसकी साजिश इतनी फुलप्रूफ थी कि किसी को शक न हो पर सीसी फुटेज ने उसकी पोल खोल दी। कैमरों की फुटेज से ही बदमाशों की पहचान हो पायी है।
कई बिन्दुओं पर पड़ताल करती पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि यह वारदात सिर्फ हत्या के इरादे से की गई है। ड्राइवर, नौकर समेत कई लोग हिरासत में लिये गये थे। इनमें तीन को छोड़ कर अन्य को छोड़ दिया गया है। इन तीनों से देर रात तक पूछताछ की जा रही थी। मोहिनी के मायके वालों से भी पूछताछ होगी। पुलिस को वजह भी साफ हो गई पर पूरी तरह से खुलासा करने से पहले वह कुछ तथ्यों के साक्ष्य जुटा रही है। जेसीपी क्राइम आकाश कुलहरि ने बताया कि हत्यारे के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। लूट के इरादे से हत्या नहीं हुई है।
इंदिरा नगर 20/31 निवासी आईएएस देवेंद्रनाथ दुबे की दूसरी पत्नी मोहिनी दुबे (58) की शनिवार सुबह हत्या कर दी गई थी। हत्या के समय वह घर में अकेली थीं। देवेंद्र नाथ गोल्फ क्लब गए थे। छोटे बेटे प्रतीक समेत अन्य घर वालों से सोमवार को दोबारा पूछताछ की गई। बड़ा बेटा प्रांजल दूसरे दिन भी नहीं आया था।
शहर में फिर सनसनीखेज हत्याकाण्ड का खुलासा करने में सीसी कैमरों की अहम भूमिका रही। इंदिरा नगर से नौ किलोमीटर के दायरे में 400 से ज्यादा फुटेज पुलिस ने खंगाले। शुरुआत में स्कूटी पर दो युवक पुलिस को संदिग्ध तो लगे लेकिन चेहरे पहचान में नहीं आ रहे थे। पीछे बैठे बदमाश ने भी हेलमेट पहन रखा था। पुलिस की चार टीमें अलग-अलग दिशा में फुटेज खंगालते हुए कैंट तक देखती रहीं। कैंट में एक फुटेज ऐसी मिली, जिसमें पीछे बैठे युवक ने हेलमेट उतार लिया था। यहां से स्कूटी की लोकेशन आगे तक तलाशी गई तो हत्या में शामिल बदमाश की पहचान हो गई।
हत्या के बाद कॉलोनी में लगे कैमरों में हत्यारे नहीं दिखे थे। पार्क के पास लगे दो कैमरे खराब मिले। देवेंद्र नाथ दुबे के घर में कैमरे लगे थे, लेकिन हत्यारे वारदात के बाद डीवीआर उखाड़ ले गये थे। पुलिस की टीमों ने कॉलोनी से बाहर मुख्य सड़क और आगे मार्ग पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली तो स्कूटी पर दो संदिग्ध दिखे। इस पर कॉलोनी के प्रवेश गेट के आस पास लगे और कैमरे खंगाले गए तो नीली स्कूटी से दो लोग अंदर से मुख्य मार्ग की तरफ निकलते दिखे थे। इसमें पीछे बैठा युवक भी हेलमेट पहने था। आस पास के घरों में पूछा गया तो ऐसी स्कूटी किसी के यहां नहीं थी, न किसी के यहां इस स्कूटी से कोई आया।
पुलिस ने इंदिरा नगर से और आगे के रास्तों में लगे कैमरों की फुटेज देखना शुरू किया तो इस स्कूटी का रूट मिलने लगा। स्कूटी सवार दोनों युवक अंदर की गलियों से होते गोमतीनगर, फिर लोहिया चौराहे पहुंचे। यहां से समता मूलक होते हुए गोल्फ क्लब तक गये। गोल्फ क्लब के पास पांच सेकेण्ड के लिये रुके, फिर माल एवेन्यू पुल होते कैंट चले गये। कैंट में स्कूटी पर पीछे बैठे बदमाश ने हेलमेट उतार लिया। इसने पीठ पर एक बैग लटका रखा था। इसके बाद ही बदमाशों की पहचान हुई।
पुलिस ने फुटेज में दिखे बदमाशों की फोटो रिटायर आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे को दिखायी। उनके छोटे प्रतीक को फुटेज नहीं दिखायी गई। दावा है कि देवेंद्र ने फुटेज देखकर बदमाश की पहचान अपने परिचित के रूप में की। माना जा रहा है कि इस बदमाश के आने पर मोहिनी दुबे ने चैनल का ताला खोला था। इसके बाद ही दोनों बदमाश अंदर गये और वारदात कर दी। देवेंद्र से कई सवालों का जवाब लिया गया। इसके बाद ही साफ हो गया कि वारदात में बेहद करीबी का हाथ है।
Tagsरिटायर आईएएस देवेंद्र नाथ दुबेदेवेंद्र नाथ दुबेरिटायर आईएएसरिटायर आईएएस पत्नी हत्याRetired IAS Devendra Nath DubeyDevendra Nath DubeyRetired IASRetired IAS wife murdered
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





