भारत

19 साल की लड़की की हत्या से इलाके में दहशत, पुलिस को ये आशंका

jantaserishta.com
30 Dec 2021 4:03 PM IST
19 साल की लड़की की हत्या से इलाके में दहशत, पुलिस को ये आशंका
x
रिश्ते में लगने वाली भाई से करती थी प्रेम।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक 19 साल की लड़की को मौत के घाट उतार दिया गया. बताया जा रहा है कि मृतक लड़की रिश्ते में लगने वाले भाई से प्रेम करती थी. लड़की की हत्या घर के अंदर ही कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की शुरू की. लड़की की हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग से जोड़ कर देख रही है. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

यह मामला पुरामुफ्ती थाना इलाके के हरिरामपुर गांव का है. यहां रहने वाली लड़की रिश्ते के भाई यानी ताऊ के लड़के से फोन पर बात करती थी और उससे शादी करना चाहती थी. जब इस बारे में लड़की के परिजनों को पता चला तो घर में जमकर झगड़ा हुआ और लड़की को लड़के से बात न करने की हिदायत दी गई. बावजूद इसके लड़की नहीं मानी और उसी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही.
बुधवार देर रात लड़की अकेले घर के पीछे वाले कमरे में सो रही थी. उसी दौरान कुछ लोग बाहर से आए और उसकी हत्या कर फरार हो गए. सुबह जब परिजनों ने लड़की की लहूलुहान लाश देखी तो घर हंगामा मच गया और आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए. परिजनों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
इस मामले पर एसपी सिटी दिनेश सिंह का कहना है कि हत्या की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है. ऑनर किलिंग के एंगल से इसे जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि लड़की रिश्ते में लगने वाले भाई से प्रेम करती थी. पुलिस को हत्या का शक लड़की के पिता और उसके भाई पर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story