भारत

दिवाली पर डबल मर्डर से सनसनी, सामने आया LIVE वीडियो

jantaserishta.com
1 Nov 2024 9:26 AM IST
दिवाली पर डबल मर्डर से सनसनी, सामने आया LIVE वीडियो
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा में दिवाली की रात एक ही परिवार के दो दीपक बुझ गए और घर में मातम छा गया. दरअसल, गुरुवार को परिवार अपने घर के बाहर दिवाली मना रहा था जब दो हथियारबंद लोग आए और एक 40 साल के शख्स और उसके 16 साल के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं शख्स का 10 साल का बेटा घायल हो गया.
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में आकाश शर्मा उर्फ ​​छोटू और उनके भतीजे ऋषभ शर्मा की मौत हो गई, जबकि कृष शर्मा गोली लगने से घायल हो गया. उन्होंने बताया कि पीड़ित शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में अपने घर के बाहर दिवाली मना रहे थे. उन पर रात 8 बजे के आसपास हमला किया गया.
अधिकारी ने बताया ,'रात करीब साढ़े आठ बजे पीसीआर कॉल मिलने पर पुलिस की एक टीम शाहदरा भेजी गई. हत्या के प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने आकाश शर्मा पर गोली चलाने से पहले उनके पैर छुए थे. सभी पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन दो की मौत हो गई.
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें पीले कुर्ते में आकाश और ऋषभ गली में चटाई बम जलाने जा रहे हैं.कृष दरवाजे पर खड़ा होकर ये सब देख रहा है. इतने में दो लोग स्कूटी से आते हैं और स्कूटी पर बैठा शख्स आकाश के पांव छूकर आशीर्वाद लेता है. दूसरा शख्स स्कूटी से उतरकर खड़ा है. वह अचानक कमर से बंदूक निकालता है और आकाश पर गोली चला देता है. दरवाजे के भीतर एक गोली कृष को भी लगती है. वहीं पटाखा जला रहा ऋषभ जब तक कुछ समझ पाता तब तक स्कूटी सवार भागने लगते हैं. ऋषभ उनके पीछे भागता है तो वे उसे भी गोली मार देते हैं और निकल जाते हैं.
अधिकारी ने बताया कि आकाश शर्मा और ऋषभ शर्मा को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,जबकि कृष शर्मा का इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि पहली नजर में यह आपसी दुश्मनी का मामला लग रहा है. फिलहाल पीड़ित परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे और आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story