भारत
डबल मर्डर से सनसनी, फूफा और भतीजे पर चाकू से कई दफा गोदा
jantaserishta.com
2 April 2024 1:01 PM IST

x
दोनों के शव पटरी पर मिले.
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। फूफा और भतीजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव गंगा नगर की पटरी पर मिले थे। मृतकों की पहचान सुधीर गर्ग और राजीव गर्ग के रूप में हुई है। दोनों को चाकू से कई दफा गोदा गया। शव लहूलुहान अवस्था में हैं।
बुलंदशहर एसएसपी समेत जिले के आला अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी ने बताया, “थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के पास दो व्यक्तियों के शव मिले हैं। ये आपस में रिश्तेदार हैं। इनमें से एक व्यक्ति जन सुविधा केंद्र चलाते हैं। दोनों जन सुविधा केंद्र गए थे। दरअसल, दोनों को किसी को कोई दस्तावेज देना था। वहीं, इनके दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति ने ही इन्हें स्कूटी से छोड़ा था, लेकिन इसके बाद ये घर नहीं लौटे।"
एसएसपी ने आगे कहा, "अब इनके शव मिले हैं। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। परिवार द्वारा जो तथ्य बताए गए हैं, उसके आधार पर हमारी टीम घटना की जांच में जुट गई है। वहीं, मामले में चिन्हित किए गए लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। शीघ्र ही इस घटना से पर्दा उठ जाएगा।”
Tagsबुलंदशहरडबल मर्डरबुलंदशहर न्यूज़बुलंदशहर पुलिसBulandshahrDouble MurderBulandshahr NewsBulandshahr Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





