भारत

डबल मर्डर से सनसनी, जमकर हुई चाकूबाजी, और फिर...

jantaserishta.com
28 Aug 2022 4:39 PM IST
डबल मर्डर से सनसनी, जमकर हुई चाकूबाजी, और फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

बारिश के दौरान छत से बह रहे पानी को लेकर चाचा-भतीजा ने एक-दूसरे को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया।

देवरिया: यूपी के देवरिया में बारिश के दौरान छत से बह रहे पानी को लेकर चाचा-भतीजा ने एक-दूसरे को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में शोक फैल गया। देवरिया के एसपी ने भी जिला अस्‍पताल पहुंचकर घटना के बारे में पूरी जानकारी ली।

मिली जानकारी के अनुसार रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिधुआ गांव के रहने वाले रोज मोहम्मद और लाल मोहम्मद सगे भाई हैं। लाल मोहम्मद इस समय सऊदी अरब गए हैं। वह वहां राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। उनका बेटा सलमान (उम्र 19 वर्ष) घर पर था।
बारिश होने की वजह से रविवार की सुबह लाल मोहम्मद के घर की छत का पानी रोज मोहम्मद की जमीन में गिरकर बह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो रहा था। उसी दौरान लाल मोहम्मद के बेटे सलमान और रोज मोहम्मद (उम्र 45 वर्ष) ने चाकू से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
दोनों ने ताबड़तोड़ एक दूसरे को कई बार चाकू घोंप दिया। इस घटना में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। खून से लथपथ दोनों को परिजन व ग्रामीण लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा इमरजेंसी पर पहुंचे। वारदात की जानकारी लेते हुए उन्होंने मातहतों को कार्रवाई का निर्देश दिया। घटना के बाद सिधुआ गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story