भारत
एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर युवती का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
2 March 2026 4:03 PM IST

x
इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.
नोएडा: नोएडा में एक बार फिर संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव मिलने से सनसनी मच गई। मामला थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र का है, जहां सर्विस रोड पर स्थित एक मॉल के सामने 23 वर्षीय युवती का शव बरामद किया गया। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और हत्या की आशंकाओं को और गहरा कर दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 मार्च को डायल-112 के माध्यम से थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के एक मॉल के सामने सर्विस रोड किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू की। साथ ही फील्ड यूनिट टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।
जांच के दौरान मृतका की पहचान हुई। प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शव लगभग दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। ऐसे में मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
स्थानीय लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा है कि शव को किसी अन्य स्थान से कार के माध्यम से लाकर यहां डंप किया गया हो सकता है। पुलिस भी इस एंगल से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन परिस्थितियों में शव को यहां लाया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में शव मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार मिल रहे शवों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित की गई हैं, जो विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





