भारत

डबल मर्डर से मची सनसनी, अवैध संबंध के शक में बहा खून

jantaserishta.com
2 Aug 2023 1:55 PM IST
डबल मर्डर से मची सनसनी, अवैध संबंध के शक में बहा खून
x
मालिक और उनके बेटे की हत्या की गई।
अंबेडकरनगर: यूपी के अंबेडकरनगर जिले में डबल मर्डर की घटना सामने आई है। शहर के मशहूर सर्राफा व्यवसायी अमरदीप ज्वैलर्स गहना कोठी के मालिक और उनके बेटे की हत्या की गई। सर्राफा कारोबारी के छोेटे बेटे ने पत्नी से पिता और भाई के अवैध संबंध के शक में दोनों की धारदार हथियार से काट डाला। मां भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं। नाजुक हालत में रेफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
शाहजादपुर में कोल्ड स्टोरेज के समीप अमरदीप ज्वैलर्स गहना कोठी के मालिक कृष्णा 65 साल और उनके पुत्र आनंद 40 साल बुधवार की धारदार हथियार से घर छोटे बेटे ने हत्या कर दी। चर्चाओं के अनुसार घटना पारवारिक विवाद और अवैध संबंधों की बात बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बेटा लखनऊ में रह रहा था और उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story