भारत
रेजिडेंट डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी, कार का शीशा तोड़कर शव बाहर निकाला
jantaserishta.com
30 Jun 2026 8:11 AM IST

x
इलाके में मचा हड़कंप.
जयपुर: जयपुर के आदर्श नगर इलाके में सोमवार को सवाई मान सिंह (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज के एक रेजिडेंट डॉक्टर अपनी कार में मृत पाए गए. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
एक एजेंसी के मुताबिक मृतक की पहचान 37 वर्षीय संदीप कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी के निवासी थे. वह एसएमएस मेडिकल कॉलेज के डर्मेटोलॉजी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर कार्यरत थे. पुलिस के अनुसार संदीप शर्मा सोमवार सुबह अपनी कार से फ्रंटियर कॉलोनी पहुंचे थे. उनकी कार सुबह से ही एक मकान के बाहर खड़ी थी.
कई घंटे तक वाहन उसी जगह खड़ा रहने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ. दोपहर करीब एक बजे लोगों ने कार के अंदर झांककर देखा तो डॉक्टर ड्राइवर सीट पर बेहोशी की हालत में पड़े थे. उनके मुंह के आसपास झाग और कुछ तरल पदार्थ भी दिखाई दे रहा था. सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. कार अंदर से लॉक थी, इसलिए पुलिस ने सामने की खिड़की का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला और डॉक्टर को बाहर निकाला.
इसके बाद उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि मौके से मिले सभी तथ्यों की जांच की जा रही है. फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





