भारत
बड़े तालाब में दो शव मिलने से सनसनी, जताई जा रही ये आशंका
jantaserishta.com
24 July 2024 11:07 AM IST

x
शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं।
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में बुधवार की सुबह एक दो शव मिले हैं। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह बड़े तालाब में एक युगल के शव मिलने की सूचना मिली। इसके आधार पर मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल ने दोनों शवों को बाहर निकाला।
संभावना इस बात की है कि ये युगल कुछ घंटे पहले ही पानी में गिरे हैं। इन्होंने आत्महत्या की है अथवा किसी हादसे का शिकार हुए हैं, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी। राहत और बचाव दल ने दोनों के शव निकाले और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
दोनों की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है, मगर उनकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह भी पुष्टि नहीं हो पा रही है कि फिलहाल इन दोनों की मृत्यु कब हुई। मगर उनके शव को देखकर यही लग रहा है कि कुछ घंटे पहले ही उनकी मौत हुई है। पुलिस दोनों की पहचान कर रही है, साथ ही यह भी पता कर रही है कि वो कहां के निवासी थे। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





