भारत
महिला का शव जमीन में दबा मिला, नजारा देख फटी रह गई लोगों की आंखें
jantaserishta.com
1 April 2023 8:52 AM IST

x
दहेज और पति के अवैध संबंध के चलते हत्या का आरोप.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में महिला का अपने ससुराल में मिट्टी में दबा हुआ शव बरामद होने से सनसनी मच गई , चश्मदीद के द्वारा पुलिस को दी गई सूचना हर मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मायके पक्ष की शिकायत पर पति सहित ससुराल के सात लोगों के खिलाफ मारपीट करने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तुस्याना गांव निवासी हरिओम की बेटी सरिता की शादी 16 फरवरी 2015 को डेरी कामबक्सपुर गांव निवासी जोगिंदर के साथ हुई थी। सरिता के भाई सुभाष का कहना है जोगिंदर आठ मार्च आया था और सरिता आठ मार्च शाम से कहीं गायब हो गई है। 9 मार्च को जोगिंदर ने नॉलेज पार्क कोतवाली में सरिता की गुमशुदगी तहरीर दी। सुभाष का कहना है कि ससुराल पक्ष के द्वारा दहेज के लिए सरिता को समय-समय पर परेशान किया जाता था। जोगिंदर के भाभी के साथ अवैध संबंध थे, जिसकी वजह से मारपीट करता था। जिसके आधार पर महिला के परिवार वालों ने मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया था।
चस्मदीद कामबक्सपुर गांव निवासी देवेंद्र जब वह अपने खेत में काम करने के बाद घर लौट रहा था तो कुछ कुत्ते मिट्टी को खोद रहे थे। उसको शक हुआ तो पास आकर देखा तो मिट्टी को थोड़ा खोद कर देखा तो नीचे से महिला का पैर निकल आया। जिसके बाद उसने पुलिस को जानकारी पुलिस ने मौके पर पहुंच को सब को मिट्टी से बाहर निकाला। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए। गांव में शव की सूचना मिलने पर सरिता के ससुराल वाले तत्काल फरार हो गए। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tagsग्रेटर नोएडादहेजअवैध संबंधहत्याक्राइम न्यूज़Greater noidadowryillegal relationshipmurdercrime news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





