सिंघु बॉर्डर पर युवक का शव मिलने से सनसनी, संयुक्त किसान मोर्चा ने जारी किया ये बयान

दिल्ली सिंघू सीमा के पास सुबह एक कटे हुए हाथ वाले व्यक्ति का शव मिला. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों के मुताबिक अर्धनग्न शव बैरिकेड्स से लटका हुआ दिख रहा था. कथित तौर पर शव उसी स्थान पर मिला, जहां किसान पिछले एक साल से नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे. इस हत्या के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा ने बयान जारी करके कहा है कि इस घटना का हमसे कोई संबंध नहीं है. किसान मोर्चा ने दावा किया है कि इस घटना की जिम्मेदारी निहंग समूह ने ली है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





