भारत

अधकटा शव मिलने से सनसनी, अब सामने आई ये बात

jantaserishta.com
31 Aug 2022 4:27 PM IST
अधकटा शव मिलने से सनसनी, अब सामने आई ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जिसके बाद पुलिस की टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
भोपाल: मध्य प्रदेश में इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक युवक का आधा कटा हुआ धड़ मिलने की भी खबर सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। इस हत्याकांड को लेकर एडिश्नल डीसीपी संपत उपाध्याय ने बताया था कि खजराना थाना क्षेत्र के शाहिद पेट्रोल पंप के पास एक युवक के शरीर का आधा हिस्सा सड़क पर पड़ा मिला। और युवक के शरीर के कमर के ऊपर का हिस्सा गायब था। जिसका बुधवार को खुलासा हुआ।
दरअसल हिस्सों में मिली लाश की पहचान उसके परिजनों ने की है। शव किन्नर मोहसिन उर्फ जोया का बताया जा रहा है। मोहसिन रविवार से लापता था। इसी कड़ी में पुलिस ने जोया के हत्यारे मोहसिन उर्फ नूर मोहम्मद को भी गिरफ्तार कर लिया है। और उसके पास से जोया के शरीर का बाकी हिस्सा भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने रिलेशन बनाने से इनकार करने पर जोया को मौत के घाट उतारा। अधिकारी ने बताया कि आज मृतक की डीएनए रिपोर्ट मिल जाएगी। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
वहीं एसीपी जयंत सिंह राठौर के मुताबिक लोगों ने बताया कि मोहसिन कुछ दिनों से लापता था। जिसकी गुमशुदगी भी उन्होंने खजराना थाने में दर्ज करवाई गई थी। हालांकि अब डीएनए जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। साथ ही इसके पुलिस ने निगम के कुछ कर्मचारियों से भी इस मामले में पूछताछ की है। जिसमें पुलिस को एक वैन के बारे में पता चला है।
उन्होंने आगे बताया कि घटना स्थल सहित आसपास के लगभग 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे तलाशे जा चुके हैं। जिससे पुलिस ने अनुमान लगाया कि पहले व्यक्ति की हत्या की गई है, जिसके बाद धारदार वस्तु से शव के टुकड़े किए गए हैं। और बाद में शव के एक हिस्से को बोरी में बंद कर यहां फेंका गया। हालांकि शरीर का दूसरा हिस्सा भी अब तक नहीं मिला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story