
x
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में मंगलवार सुबह दो अज्ञात युवकों का शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बोखड़ा थाना क्षेत्र के महिसौथा एवं कतरौल के बीच नेशनल हाईवे 527सी के किनारे एक शव मिला, जबकि दूसरा शव नानपुर थाना क्षेत्र के हरिनगर एवं ठीकहा गांव के बीच सड़क के किनारे मिला। मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर सड़क किनारे शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुपरी डीएसपी अतनु दत्ता भी मौके पर पहुंचे।
डीएसपी ने बताया की नेशनल हाईवे 527सी के किनारे छह किलोमीटर की दूरी पर दो युवकों के शव मिले हैं। प्रथम दृष्टया यह दूसरी जगह से हत्या कर शव यहां फेंके जाने का मामला लगता है। पुलिस हत्या का बिंदु मानकर जांच में जुटी है। इधर शव मिलने की सूचना पर देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। बोखड़ा थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेजा गया है। जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





