भारत
तेलंगाना के वरिष्ठ नेता श्रीनिवास की कांग्रेस में हुई वापसी
jantaserishta.com
26 March 2023 3:54 PM IST

x
हैदराबाद (आईएएनएस)| भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के पूर्व सांसद डी. श्रीनिवास कांग्रेस पार्टी छोड़ने के करीब 9 साल बाद रविवार को फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। वरिष्ठ नेता डी. श्रीनिवास अपने बेटे धरमपुरी संजय के साथ तेलंगाना कांग्रेस के प्रभारी माणिकराव ठाकरे, राज्य कांग्रेस प्रमुख ए रेवंत रेड्डी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। श्रीनिवास, जिनके दूसरे बेटे डी. अरविंद निजामाबाद से भाजपा सांसद हैं, वह व्हीलचेयर से कांग्रेस पार्टी के राज्य मुख्यालय गांधी भवन पहुंचे।
पूर्व राज्यसभा सदस्य को के. जना रेड्डी, रेणुका चौधरी और उत्तम कुमार रेड्डी जैसे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में फिर से शामिल किया गया है। श्रीनिवास ने दो बार आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) का नेतृत्व किया था और राजशेखर रेड्डी कैबिनेट में मंत्री के रूप में भी कार्य किया था।
श्रीनिवास ने 2014 में नवगठित तेलंगाना राज्य में पहली सरकार बनाने के बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रति निष्ठा बदल ली थी। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने उन्हें सरकार के विशेष सलाहकार के पद से पुरस्कृत किया था और बाद में 2016 में उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया था।
हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर, निजामाबाद के वरिष्ठ नेता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों का सामना करना पड़ा।
केसीआर की बेटी के. कविता निजामाबाद लोकसभा क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ रही थीं, और अन्य टीआरएस नेताओं ने केसीआर से शिकायत की थी कि श्रीनिवास अपने बेटे तथा भाजपा नेता डी अरविंद को बढ़ावा देकर पार्टी के खिलाफ काम कर रहे थे। अरविंद ने कविता को हराकर जीत दर्ज कर ली थी।
हालांकि श्रीनिवास ने टीआरएस के खिलाफ काम करने के आरोपों से इनकार किया और अपना रुख स्पष्ट करने के लिए केसीआर से मिलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मिलने से मना कर दिया गया क्योंकि वो राजनीतिक रूप से निष्क्रिय थे।
दिसंबर 2021 में श्रीनिवास ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि उन्होंने पार्टी में उनकी वापसी को हरी झंडी दे दी। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से श्रीनिवास की कांग्रेस में वापसी में देरी हुई।
Tagsतेलंगानातेलंगाना न्यूज़तेलंगाना कांग्रेसडी. श्रीनिवासTelanganaTelangana NewsTelangana CongressD. Srinivas
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





