भारत

नहीं रहे आरएसएस के वरिष्ठ नेता मदन दास देवी, पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

jantaserishta.com
24 July 2023 10:08 AM IST
नहीं रहे आरएसएस के वरिष्ठ नेता मदन दास देवी, पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता मदन दास देवी का निधन हो गया है। 81 साल की उम्र में उन्होंने बेंगलुरु के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मदन दास देवी के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है और उनके साथ गुजारे पलों को याद किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, 'मदन दास देवी जी के देहावसान से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित कर दिया। उनसे मेरा न सिर्फ घनिष्ठ जुड़ाव रहा, बल्कि हमेशा बहुत कुछ सीखने को मिला। शोक की इस घड़ी में ईश्वर सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story