भारत
एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, ट्रस्टी से मांगे थे ढाई लाख
jantaserishta.com
14 May 2025 10:37 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
ACB का एक्शन.
मुंबई: मुंबई के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के मुताबिक, बाबूराव मधुकर देशमुख (उम्र 57) को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी ने एक बयान में बताया कि मुंबई के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बाबूराव मधुकर देशमुख को एसीबी ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए उन्हीं के पुलिस स्टेशन में रंगे हाथों पकड़ा गया है।
एसीबी के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता एक शैक्षणिक ट्रस्ट का ट्रस्टी है और 15 अगस्त, 2024 को कुछ व्यक्तियों के समूह ने कथित तौर पर स्कूल का गेट तोड़ दिया। इसके बाद वे ट्रस्ट परिसर में जबरन घुस गए थे। ट्रस्टी ने मुंबई के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन और चैरिटी कमिश्नर में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में शिकायतकर्ता की सहायता करने और चैरिटी कमिश्नर कार्यालय से अंतिम आदेश आने तक जबरदस्ती स्कूल परिसर में प्रवेश करने से रोकने के लिए देशमुख ने कथित तौर पर 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।
एसीबी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बाबूराव देशमुख ने कथित तौर पर ट्रस्टी से 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी और बातचीत के बाद 2.5 लाख रुपए राशि तय हुई थी। देशमुख को 1 लाख रुपए की पहली किस्त लेते हुए पकड़ा गया। एसीबी की टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया था और बाद में उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





