भारत
प्रदर्शन कर रहे BJP के वरिष्ठ नेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन
jantaserishta.com
17 Jun 2024 6:18 PM IST

x
शव को उनके पैतृक स्थान भेज दिया गया है।
शिवमोगा: प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी एम.बी. भानुप्रकाश (69) का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
शिवमोगा शहर के गोपी सर्किल में प्रदर्शन के तुरंत बाद भानुप्रकाश बेहोश हो गए। भाजपा कार्यकर्ता उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव को उनके पैतृक स्थान मुत्तुर भेज दिया गया है।
आरएसएस के समर्पित कार्यकर्ता भानुप्रकाश राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। कर्नाटक भाजपा प्रमुख बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा कि राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले संघ के वफादार भानुप्रकाश के आकस्मिक निधन से उन्हें सदमा लगा है। विजयेंद्र ने कहा, "भानुप्रकाश ने अपनी आखिरी सांस तक भाजपा के लिए काम किया। उनके निधन से पार्टी को बहुत नुकसान हुआ है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





