भारत
कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता ने विधानसभा चुनाव लड़ने से किया इंकार, जेपी नड्डा को लिखा पत्र
jantaserishta.com
11 April 2023 4:20 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कर्नाटक विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आने से पहले राज्य भाजपा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता के.एस. ईश्वरप्पा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में होने वाले विधान सभा चुनाव में अपनी इच्छा से लड़ने से इंकार कर दिया है।
नड्डा को लिखे पत्र में के.एस. ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति से अलग होने की घोषणा करते हुए लिखा है कि वे चुनावी राजनीति से अलग हो रहे हैं और उन्होंने कर्नाटक विधान सभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
ईश्वरप्पा ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि पार्टी ने उन्हें पिछले 40 वर्षों में कई जिम्मेदारियां दी हैं। वे पार्टी में बूथ अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक रहे हैं। उन्हें उपमुख्यमंत्री बनने का भी सम्मान मिला है। उन्होंने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति धन्यवाद भी व्यक्त किया है।
Tagsकर्नाटक भाजपाकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक चुनावके.एस. ईश्वरप्पाKarnataka BJPKarnatakaKarnataka NewsKarnataka ElectionK.S. Eshwarappa
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





