भारत

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, बेटी मल्लिका दुआ ने दी जानकारी

jantaserishta.com
4 Dec 2021 5:21 PM IST
वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, बेटी मल्लिका दुआ ने दी जानकारी
x

नई दिल्ली: जाने-माने वरिष्ठ भारतीय पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है. विनोद दुआ के बेटी और कॉमेडियन मलाइका दुआ (Malika Dua) ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है.

बता दें कि इससे पहले कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी चिन्ना दुआ कोरोना संक्रमित हो गे थे. कोरोना की वजह से चिन्ना दुआ को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. पेशे से रेडियोलॉजिस्ट चिन्ना दुआ का असल नाम पदमावती दुआ था. कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. विनोद दुआ ने सात जून को एक फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी पत्नी के निधन की दुखद खबर दी थी. चिन्ना दुआ ने 2019 तक लगभग 24 सालों तक एक रेडियोलॉजिस्ट के तौर पर काम किया था. उनकी पहचान एक साड़ी कलेक्टर के तौर पर भी होती थी.
विनोद दुआ पर दर्ज हुआ था राजद्रोह का केस
विनोद दुआ यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए जाने वाले वीडियो को लेकर विवादों में भी रह चुके हैं. उन पर लोगों को वीडियो के जरिए भड़काने का आरोप भी लग चुका है. इसे लेकर विनोद दुआ के खिलाफ राजद्रोह का केस भी दर्ज हुआ था. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत मिल गई थी, जब जून में उनके खिलाफ दर्ज मामले को शीर्ष अदालत ने निरस्त कर दिया था. दरअसल, हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के एक स्थानीय नेता ने दुआ पर राजद्रोह सहित अन्य अपराधों के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई थी. इस मामले पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने दुआ को मामला निरस्त करते हुए राहत दी थी.
दरअसल, बीजेपी के नेता श्याम ने शिमला जिले के कुमारसैन थाने में पिछले साल मई में राजद्रोह, सार्वजनिक उपद्रव मचाने, मानहानिकारक सामग्री छापने आदि के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत दुआ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी. इस दौरान पत्रकार को जांच में शामिल होने को भी कहा गया था. श्याम ने आरोप लगाया था कि दुआ ने अपने यूट्यूब कार्यक्रम में प्रधानमंत्री पर कुछ आरोप लगाए थे.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story