भारत

JDU के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन का निधन

Shantanu Roy
25 July 2024 4:23 PM GMT
JDU के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन का निधन
x
राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
Bihar. बिहार। जदयू से बड़ी खबर सामने आई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह का निधन हो गया है। उनके निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक जाहिर किया है। राजीव रंजन सिंह इस्लामपुर के पूर्व विधायक थे। साथ ही पिछले साल ही नीतीश कुमार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता बनाया था। बताया जा रहा है राजीव रंजन सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें नई दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।


जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन की हृदयाघात से मौत हो गई है। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनका निधन हुआ है। इस्लामपुर से वह विधायक रह चुके हैं। वे पूर्व राज्यपाल सिद्धेश्वर प्रसाद के दामाद थे। नीतीश कुमार ने इस्लामपुर के पूर्व विधायक एवं जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री राजीव रंजन एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें कि राजीव रंजन सिंह की गिनती सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी लोगों में की जाती थी। यही कारण है नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी।
Next Story