
x
Bhubaneswar भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने गुरुवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के बड़े फेरबदल किए और प्रमुख विभागों में जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इसके संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी की है, जो तुरंत प्रभाव से लागू होगी। अधिसूचना के अनुसार, देवरंजन कुमार सिंह, आईएएस अधिकारी को स्टील और खनन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्य जारी रखने की अनुमति दी गई है। सुरेंद्र कुमार, आईएएस को जन प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि वह संसदीय मामलों के विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
इसके अलावा, बिश्नुपदा सेठी, आईएएस को ओडिशा फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और वह केबीके के मुख्य प्रशासक के रूप में भी कार्यरत रहेंगे। चित्रा अरुमुगम, आईएएस को गोपालभांडु अकादमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में प्रशिक्षण समन्वय निदेशक के अतिरिक्त कार्यभार किए जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. अरविंद कुमार पाधी, आईएएस को राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है, साथ ही वह श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन, पुरी के मुख्य प्रशासक के पद पर भी बने रहेंगे।
आईएएस अधियकारी उषा पाधी को ओडिशा इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि संजीव कुमार मिश्रा का अतिरिक्त कार्यभार हटाया गया है। इसके साथ ही सुरेश कुमार वशिष्ठ को सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगों के सशक्तिकरण विभाग के प्रधान सचिव, शुभा शर्मा को जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव, एनबीएस राजपूत को वाणिज्य एवं परिवहन विभाग के प्रधान सचिव, ओएसआरटीसी किए सीएमडी की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।
गिरिश एस.एन. को ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। महिला और बाल विकास विभाग के लिए डॉ. मृणालिनी डार्सवाल को आयुक्त-सह-सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, राजेश प्रभाकर पाटिल को आवास और शहरी विकास विभाग में विशेष सचिव के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया गया है। कृषि और किसान सशक्तिकरण विभाग के लिए सचिन रामचंद्र जाधव को आयुक्त-सह-सचिव नियुक्त किया गया है। रश्मिता भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और भुवनेश्वर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की एमडी की जिम्मेदारी मिली है। मानसी निम्भाल, मिशन शक्ति विभाग की आयुक्त-सह-सचिव बनाई गईं हैं। आईएएस अधियकारी प्रेम चंद्र चौधरी को मछली और पशु संसाधन विकास विभाग के आयुक्त-सह-सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
Tagsओडिशा सरकारआईएएस फेरबदलप्रशासनिक बदलावअधिसूचनाअतिरिक्त मुख्य सचिवप्रधान सचिवस्टील और खनन विभागराजस्व एवं आपदा प्रबंधनसामाजिक सुरक्षाजल संसाधनवाणिज्य एवं परिवहनमहिला एवं बाल विकासकृषि विभागमिशन शक्तिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





