भारत

मदरसे में छात्र के साथ सीनियर ने किया कुकर्म, पुलिस ने लिया एक्शन

jantaserishta.com
30 April 2024 9:24 AM IST
मदरसे में छात्र के साथ सीनियर ने किया कुकर्म, पुलिस ने लिया एक्शन
x
मामला तब सामने आया जब लड़के ने मदरसा जाने से इनकार कर दिया.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. जिले के एक मदरसे में आठ साल के छात्र के साथ उसके सीनियर ने कुकर्म किया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार को कोतवाली पुलिस थाने के अंतर्गत गांव के एक मदरसे में हुई. पुलिस ने कहा कि मदरसे के आरोपी छात्र (उम्र- 21 साल) को आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, मामला तब सामने आया जब लड़के ने मदरसा जाने से इनकार कर दिया. पुलिस ने कहा कि उसने घटना के बारे में अपने परिवार के सदस्यों को बताया जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story