भारत
राहुल गांधी से हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने की मुलाक़ात
Nil dhankar
25 March 2022 3:53 PM IST

x
रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आज हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने मुलाक़ात की। बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी डैमेज कंट्रोल करने में लगी है. कांग्रेस पार्टी की नज़रें अब हरियाणा की राजनीति में खुद को बचाए रखने पर हैं.
और हरियाणा में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार हाईकमान के सामने संगठन में बदलाव का मुद्दा उठा रहे हैं. राहुल गांधी की मीटिंग के कुछ ही दिनों बाद हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष को बदला जा सकता है. कांग्रेस पार्टी भूपेंद्र सिंह हुड्डा या फिर दीपेंद्र हुड्डा को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दे सकती है.
Next Story





