भारत

सोनिया गांधी, राहुल और खड़गे समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि

jantaserishta.com
31 Oct 2026 10:26 AM IST
सोनिया गांधी, राहुल और खड़गे समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि
x
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने शनिवार सुबह इंदिरा गांधी मेमोरियल में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इंदिरा गांधी के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "आपकी गोद में बैठा हूं। आपके दोनों हाथ थामे हुए। आपकी आवाज से ये शब्द सुन रहा हूं और आपके पीछे-पीछे इन्हें दोहरा रहा हूं। 'असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मा अमृतं गमय, ॐ शांति, शांति, शांति।'"
कांग्रेस सांसद ने इंदिरा गांधी को याद करते हुए पोस्ट में आगे लिखा, "दादी, आपने मुझे कितना सुंदर उपहार दिया है। क्या कमाल का उपहार है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था।" कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी इंदिरा गांधी को याद करते हुए उनके साथ अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "वह कितनी सुंदर स्त्री थी। आसमान की तरह आजाद, समुद्र की तरह गहरी, धरती की तरह सहनशील और आग से भी अधिक तेजस्वी।"
इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंदिरा गांधी के एक भाषण का छोटा-सा अंश शेयर किया। इसमें इंदिरा गांधी ने कहा, "जब तक मुझ में सांस है तब तक सेवा ही नहीं जाएगी और जब मेरी जान जाएगी तब मैं ये कह सकती हूं कि'एक-एक खून का कतरा जितना मेरा है, वह एक-एक खून का कतरा' एक भारत को जीवित करेगा।"
खड़गे ने पोस्ट में लिखा, "अदम्य साहस, अटूट संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व की प्रतीक, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और हमारी प्रेरणास्रोत इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनका समर्पण व आधुनिक भारत के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान सदैव हमारी राष्ट्रीय चेतना में जीवंत रहेगा। उनका साहस हमारी प्रेरणा है, उनका बलिदान हमारी अमिट स्मृति।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story