भारत

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के पिता का निधन

Shantanu Roy
28 April 2024 7:00 PM IST
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के पिता का निधन
x
राजनीतिक जगत में शोक की लहर
सोहागपुर। सोहागपुर विधान सभा के वरिष्ठ कांग्रेसी हरगोविंद पुरबिया वा राजेश पुरबिया के पिता ठाकुर महेंद्र सिंह ने बीमारी के चलते नर्मदा पुरम के एक निजी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। ठाकुर महेंद्र सिंह का करीब रात्रि 2 बजे देवलोक गमन हुआ। पुरबिया की दुखद मृत्यु का समाचार मिलने के बाद सुबह से ही उनके घर पहुंचने वालों का तांता लगा रहा।

ठाकुर महेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में सैकडो लोग उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ठाकुर हरगोविंद पुर्विया ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। ठाकुर महेंद्र सिंह अपने पीछे पुत्र हरगोविंद पुरबिया, राजेश पुरबिया पौत्र, सौरभ पुरबिया, गौरव पुर्विया, रोहन पुरविया सहित भरा पूरा खुशहाल परिवार छोड़ कर गए हैं।
Next Story