कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कही बड़ी बात, बोले- 2023 होगा मेरा आखिरी चुनाव

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि 2023 का विधानसभा चुनाव उनका अंतिम चुनाव होगा, लेकिन वह राजनीति में रहेंगे. राज्य की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने अभी यह तय नहीं किया है कि वह अगला चुनाव किस निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में पार्टी के फैसले का पालन करेंगे. कांग्रेस नेता ने यहां अपने पैतृक गांव सिद्धरमनहुंडी में पत्रकारों से कहा, मैं राजनीति में रहूंगा, लेकिन इस बात की प्रबल संभावना है कि यह मेरा आखिरी चुनाव होगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





