भारत

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक

Nilmani Pal
8 Oct 2022 1:14 AM GMT
वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक
x

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री थुप्टेन टेम्पा का 7 अक्टूबर की शाम ईटानगर के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में निधन हो गया।वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री थुप्टेन टेम्पा के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने शोक जताया है|

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,''अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री थुप्टेन टेम्पा जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। यह अरुणाचल प्रदेश और कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है। शोक संतप्त परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने ट्वीट किया, "टेम्पा जी के निधन से दुखी हूं..भगवान बुद्ध उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें..."

Next Story