भारत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन

jantaserishta.com
21 Dec 2020 3:13 PM IST
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन
x

फाइल फोटो 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक, खराब सेहत की वजह से मोतीलाल वोरा को कल रात एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था . 93 साल की उम्र में मोतीलाल वोरा का निधन हुआ. कल ही उनका जन्मदिन था.लंबे समय तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल वोरा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रह चुके रह चुके हैं.

मोतीलाल वोरा गांधी परिवार के बेहद करीबी थे. साल 2018 में बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने मोतीलाल वोरा से कोषाध्याक्ष की जिम्मेदारी लेते हुए अहमद पटेल को दी थी. अहमद पटेल का भी पिछले दिनों निधन हो गया था. कांग्रेस के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है.




20 दिसंबर 1928 को वोरा का जन्म हुआ राजस्थान के नागौर में पड़ने वाले निंबी जोधा में. पढ़ाई रायपुर और कोलकाता में हुई. फिर वोरा बन गए पत्रकार. साइकल से चलते. नवभारत टाइम्स यानी नभाटा समेत कई अखबारों में खबरें भेजते. फिर पत्रकार रहते हुए ही राजनीति में एक्टिव हो गए. प्रजा समाजवादी पार्टी का झंडा उठाया. 1968 में दुर्ग से पार्षदी का चुनाव लड़ गए.






jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story