प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी का बड़ा बयान, पाकिस्तानी सेना की फायरिंग रेंज में था काफिला

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। तिवारी ने कहा कि पांच जनवरी को पीएम मोदी का काफिला फ्लाईओवर पर जिस जगह फंसा था, वह पाकिस्तानी सेना की फायरिंग रेंज में था। ऐसे में यह बात करना कि पीएम के काफिले को कोई खतरा नहीं था, वह समझ से परे है। कांग्रेस नेता का यह बयान पार्टी रुख से अलग है। पंजाब कांग्रेस का कहना है कि उसने पीएम की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए थे और उन्हें कोई खतरा नहीं था। इस बीच, एसपीजी की एक चिट्ठी सामने आई है जिसमें उसने पंजाब दौरे के समय पीएम मोदी की जान को खतरा बताते हुए पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





