भारत

अहमद पटेल को कल पैतृक गांव में किया जायेगा सुपुर्द-ए-खाक

jantaserishta.com
25 Nov 2020 4:16 PM IST
अहमद पटेल को कल पैतृक गांव में किया जायेगा सुपुर्द-ए-खाक
x

फाइल फोटो 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार सुबह निधन हो गया. एक महीने पहले ही अहमद पटेल कोरोना की चपेट में आए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी. अहमद पटेल के बेटे फैज़ल पटेल ने जानकारी दी कि बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे अहमद पटेल का निधन हो गया. कांग्रेस नेता लंबे वक्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे.

अहमद पटेल को गुजरात के भरूच स्थित उनके पैतृक गांव पीरामन में ही गुरुवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. अहमद पटेल की ये इच्छा थी कि उन्हें उनके माता-पिता के साथ ही दफन किया जाए, जिसके बारे में उन्होंने अपने बेटे को कहा था.

अहमद पटेल के पार्थिव शरीर को शाम को दिल्ली से वडोदा ले जाया जाएगा, जहां से उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा. गुरुवार सुबह करीब नौ बजे अहमद पटेल को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा.

बेटे ने ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस नेता के बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि वे बेहद दुख के साथ अपने पिता अहमद पटेल की दुखद और असामयिक मृत्यु की घोषणा कर रहे हैं. फैजल पटेल ने कहा कि 25 तारीख को सुबह 3.30 पर उनके पिता का निधन हो गया. फैसल पटेल ने कहा कि लगभग एक महीना पहले उनके पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

जानकारी के मुताबिक, इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और वे मल्टी ऑर्गन फेल्यिोर के शिकार हो गए. फैजल पटेल ने कहा कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story