भारत

भाजपा वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन का सफल एंजियोप्लास्टी, हेल्थ बुलेटिन जारी

Shantanu Roy
26 Sept 2023 11:49 PM IST
भाजपा वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन का सफल एंजियोप्लास्टी, हेल्थ बुलेटिन जारी
x
मुंबई। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शाहनवाज हुसैन की मंगलवार को लीलावती अस्पताल में सफल एंजियोप्लास्टी की गई। खबर लिखे जाने तक हुसैन को अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है और इनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। जानकारी के अनुसार शाहनवाज हुसैन मंगलवार को मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के बांद्रा स्थित आवास पर प्रतिस्थापित भगवान गणेश के दर्शन करने गए थे। आज शाम करीब 4.30 बजे शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद आशीष शेलार ने उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद डॉक्टर सुरेश विजान ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।
Next Story