
x
बड़ी खबर
Hapur: हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित हिमीकृत वीर्य केंद्र पर तैनात महिला कर्मचारी ने वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात अधिकारी पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी काफी समय से पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करता आ रहा है। रास्ते में आते-जाते वक्त पीड़िता का पीछा भी करता है। इस मामले में महिला कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए बताया कि,वह गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-62 की रहने वाली है। वह जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित अति हिमीकृत वीर्य उत्पादन केंद्र पर एक पद पर तैनात है। केंद्र पर आरोपी विपिन कुमार वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात है। काफी समय से वह छेड़छाड़ करते आ रहे थे। इन हरकतों को लेकर मैंने काफ़ी बार उन्हें समझाने का प्रयास भी किया था। लेकिन आरोपी अपनी अश्लील हरकतों से बाज नहीं आए।
20 जुलाई को आरोपी ने केंद्र पर मेरे साथ गाली-गलौज कर अभद्रता कर दी थी। इसकी मामले की शिकायत मैंने हापुड़ एसपी को एक शिकायती पत्र भी दिया था। ज़ब यह जानकारी मामले में विभाग के उच्चाधिकारियों पर पहुंची तो उनके कहने पर मुझे आरोपी से समझौता करना पड़ा था। जिसके बाद आरोपी नें उच्चअधिकारीयों के सामने आश्वसन दिया था कि वह उसे परेशान नहीं करेगा। मगर आरोपी ने कुछ दिन बाद ही पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत कर दी। ज़ब मैंने आरोपी का इन हरकतों को लेकर विरोध किया तो आरोपी नें धमकी देते हुए कहा की वह उसे केंद्र में नौकरी नहीं करने देगा। जिसको लेकर मैंने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। इस सबंध में थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता का कहना है। कि पीड़िता की तहरीर पर अति हिमीकृत वीर्य उत्पादन केंद्र पर तैनात वरिष्ठ सहायक विपिन कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 296,78,352,351(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जाँच कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





