सेमीफइनल 1: यूपी योद्धा को हराकर फाइनल में पहुंची पटना पायरेट्स

बुधवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के पहले सेमीफाइनल में पटना पायरेट्स ने यूपी योद्धा को 38-27 से हरा दिया. इस जीत के साथ पटना ने फाइनल में प्रवेश कर लिया, तो यूपी योद्धा एक बार फिर से फाइनल में पहुंचने से चुक गई. अब 25 फरवरी को पटना पायरेट्स खिताबी मुकाबले के लिए मैट पर उतरेगी. इस मुकाबले में शुरू से ही पटना की डिफेंस ने योद्धाओं को धूल चटाना शुरू कर दिया. मोहम्मदरज़ा ने अपना हाई-5 पूरा किया, तो सुनील ने भी अपना योगदान दिया और हाई-5 पूरा किया. योद्धा की ओर से आशु सिंह ने अपना हाई 5 पूरा किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





