Top News

अर्धनग्न शव, गले में कैंची और नसें हरी…प्रेमी ने प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, पुलिस भी हैरान

jantaserishta.com
9 Dec 2023 11:31 AM GMT
अर्धनग्न शव, गले में कैंची और नसें हरी…प्रेमी ने प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, पुलिस भी हैरान
x

इंदौर: इंदौर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लड़की के मंगेतर ने ही उसकी हत्या की है। लड़की का शव इस हालत में बरामद किया गया कि कोई भी डर जाए। लड़की अर्धनग्न अवस्था में थी। गले में कैंची फंसी हुई थी और हाथ और पेट की नसें भी बिल्कुल हरी हो चुकी थी।

मंगेतर फिलहाल फरार बताया जा रहा है। दरअसल पुलिस को कमरे में लड़की का शव मिलने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और देखा घर में चारों तरफ खून फैला हुआ था और लड़की के गले में कैंची फंसी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मकान मालिक ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक लड़का लड़की इस घर में रहने आए थे। दोनों ने ये कमरा किराए पर लिया था। युवक ने कहा था कि लड़की उसकी मंगेतर है और कुछ दिनों में उनकी शादी होने वाली है। लड़की की पहचान निकिता प्रजापति के तौर पर हुई है। वो सागर की रहने वाली बताई जा रही है। एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक ये घटना रावजी बाजार थाना क्षेत्र के जबरन कॉलोनी की है। मकान मालिक शनिवार सुबह किराया लेने पहुंचा तो महिला का शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने पुलिस फोन पर मामले की सूचना दी जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि लड़का लड़की के बीच शादी की बात को लेकर विवाद था। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने लड़की के साथ बैठकर खाना भी खाया था। पुलिस को मौके से खाने के डिब्बे भी मिले है। माना जा रहा है कि खाना खाते वक्त ही दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ होगा, जिसके बाद गुस्से में आकर युवक ने लड़की की कैंची घोंपकर हत्या कर दी।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे में खाने के डिब्बे भी रखे हुए थे जहां पर फरार युवक निकिता के लिए खाना लेकर आया था। जानकारी के मुताबिक दोनों का ही शुक्रवार देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस को निकिता के कमरे से एक आईडी कार्ड मिला है जहां पर निकिता का स्थाई पता सागर का बताया जा रहा है। वही फरार मंगेतर की पुलिस तलाश कर रही है। 3 दिन पहले ही दोनों इलाके में रहने आए थे। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Next Story