भारत

सेल्फी ने ली युवक की जान? अब तक नहीं चला पता

jantaserishta.com
1 Sept 2022 10:22 AM IST
सेल्फी ने ली युवक की जान? अब तक नहीं चला पता
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा से जानलेवा सेल्फी लेने का मामला सामने आया है. सेल्फी लेने के चक्कर में युवक केन नदी के ऊपर बने 50 मीटर ऊंचे पुल से नीचे गिर गया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची फिर गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि युवक शहर कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा चुंगी चौकी इलाके का रहने वाला है और तेल की एक एजेंसी में काम करता था.
इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. युवक की शादी नही हुई थी और वो और तीन भाइयों में सबसे छोटा था. दोस्तों के मना करने के बाद भी वो पुल पर सेल्फी लेने के लिए रुक गया और नीचे गिर गया. जानकारी के मुताबिक युवक शैलेन्द्र एक दोस्त के साथ भूरागढ़ इलाके में गया था. तभी लौटते समय शैलेन्द्र सेल्फी लेने के लिए नदी के पुल पर रुक गया. उसका दोस्त उसी के मोबाइल में सेल्फी क्लिक कर ही रहा था तभी शैलेंद्र नीचे गिर गया.
युवक के दोस्त ने बताया कि उसने शैलेंद्र को कई बार रोका पर वो सेल्फी लेने की जिद करने लगा. 'मैं एक ही फोटो क्लिक कर पाया था. दूसरी क्लिक कर ही रहा था कि वो नीचे गिर गया. मैंने तुरंत परिजनों को फोन किया. पुलिस खोजबीन में जुटी हुई है'.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story