भारत
सेल्फी भारी पड़ी! जो हुआ, उसने सभी को डरा दिया...देखें मंजर
jantaserishta.com
1 Jun 2025 10:26 AM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: फुकेत के टाइगर किंगडम में भारतीय टूरिस्ट के लिए मस्ती का दिन अचानक डरावने हादसे में बदल गया. वह टाइगर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तभी टाइगर ने उस पर हमला कर दिया. इस खौफनाक वीडियो को सोशल मीडिया पर दो मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि टूरिस्ट धीरे-धीरे बाघ के साथ चलता हुआ सेल्फी के लिए झुकता है. फिर वह बाघ की पीठ को सहलाने लगता है, लेकिन अचानक बाघ ने झपट्टा मार दिया. इसके बाद वीडियो में केवल चिल्लाने की आवाज सुनाई देती है.
X यूजर सिद्धार्थ शुक्ला ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि टूरिस्ट को मामूली चोटें आई हैं और वह सुरक्षित है. हालांकि, इस घटना ने सोशल मीडिया पर जानवरों के साथ व्यवहार को लेकर बहस छेड़ दी है. एक यूजर ने लिखा कि जानवर जानवर ही होते हैं, उनसे दया रखो लेकिन उम्मीद मत करो कि वे बदले में वही देंगे. ऐसे खतरनाक स्टंट्स से हमेशा बचें.दूसरे यूजर ने चेतावनी दी कि ऐसे लापरवाह कदम जानलेवा साबित हो सकते हैं. जानवरों की ताकत का सम्मान करना और सतर्क रहना जरूरी है.
विशेषज्ञ भी लंबे समय से बंदी जानवरों के साथ नजदीकी संपर्क को खतरनाक मानते आ रहे हैं क्योंकि अस्वाभाविक माहौल में जानवर अप्रत्याशित और हिंसक हो सकते हैं.
कुछ लोगों ने कमेंट में कहा है टूरिस्ट के व्यवहार की वजह से ही टाइगर गुस्सा हो गया. एक यूजर ने लिखा टाइगर आमतौर पर अपनी पीठ के नीचे वाले हिस्से को सहलाना पसंद नहीं करती है. यह आदमी लगातार बाघ के उस हिस्से को सहला रहा था, जिससे ये जानवर नाराज हो गया होगा. आखिरी झटका तब लगा जब उस आदमी ने फोटो लेने के लिए उसे अपने हाथों में पकड़ लिया.
थाइलैंड के फुकेत में टाइगर किंगडम लंबे समय से आलोचना का केंद्र रहा है क्योंकि यहां पर्यटकों को बेहोश बाघों के साथ घुलने-मिलने की अनुमति दी जाती है. पर्यटक जानवरों के साथ घूमने, उन्हें सहलाने और सेल्फी खिंचवाने के लिए पैसे देते हैं. हालांकि, कई लोगों ने इस तरह की प्रथाओं की नैतिकता और सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





