भारत
सेल्फी का क्रेज: नदी में फंसी युवतियां, ऐसी मुसीबत में फंसी की जान पर बन आई
jantaserishta.com
17 Oct 2024 12:27 PM IST

x
LIVE वीडियो देखें.
छिंदवाड़ा: फोन चलाने और सेल्फी लेने के चक्कर में रोजाना बड़े हादसे हो जाते हैं. अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं जब कोई फोन से फोटो खींचने के चक्कर में पुल से नीचे या किसी नहर में जा गिरा हो. वहीं कई बार ऐसे कारण से बड़े सड़क हादसे भी हो जाते हैं और इन्हीं कारणों से कई लोगों ने जान भी गंवाई है. हालिया मामला इसी तरह का है
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के दमुआ में अचानक कन्हान नदी में बाढ़ आ जाने से दो महिलाएं बाढ़ में फंस गई. बताया जा रहा है कि महिलाएं पास के गांव में शादी में पहुंची हुई थी. इधर घूमते हुए वे हनुमान दफाई, हर्रा वन के पास नदी के बहाव में फंस गई. दरअसल, दोनों महिलाएं नदी के बीच चट्टान पर बैठी हुई थीं और सेल्फी ले रही थीं जब अचानक वे बाढ़ के पानी में घिर गईं.
सूचना मिलने के बाद ग्रामीण ओर प्रशासिनक आमला सहित रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और महिलाओं का रेस्क्यू शुरू किया. रेस्क्यू टीम ने नदी में फंसी 15 साल की नाजो और 45 साल की गुड्डी को सुरक्षित बाहर निकाला . वहीं मौके पर पहुंची जुन्नारदेव एसडीएम कामिनी ठाकुर ने रेस्क्यू टीम को अतिशीघ्रता से रेस्क्यू कर महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकालने बधाई दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





