भारत

'स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है', प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

jantaserishta.com
18 Sept 2026 8:44 AM IST
स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से समृद्धि और वैभव का संदेश देते हुए शुक्रवार को सुभाषित शेयर किया गया। संस्कृत श्लोक के माध्यम से पीएम ने समाज में सत्पुरुषों की महत्ता और उनकी उपयोगिता का संदेश दिया है।
प्रधानमंत्री की ओर से संस्कृत श्लोक, "स्वाधीनैव समृद्धिर्जनोपजीव्यत्वमुच्छ्रयश्छाया। सत्पुंसो मरुभूरिव जीवनमात्रं समाशास्यम्॥" साझा किया गया है, जिसका हिंदी भावार्थ है कि स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है और दूसरों का आश्रय व आधार बनना ही सच्ची महानता है। जैसे मरुभूमि में छाया और जीवन दुर्लभ वरदान होते हैं, वैसे ही श्रेष्ठ पुरुष का जीवन परोपकार और लोक-कल्याण के लिए ही अभीष्ट होता है।
पीएम ने 'सुभाषितरत्नभाण्डागारम्' के 'सामान्यप्रकरणम्' के अंतर्गत 24वें अध्याय 'सज्जनप्रशंसा' का 133वां श्लोक साझा किया है। इस श्लोक में सत्पुरुष के जीवन और गुणों को 'मरुभूमि' (रेगिस्तान) के रूपक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इस रूपक के माध्यम से सत्पुरुष के स्वावलंबन और समाज के लिए उसकी उपयोगिता को रेखांकित किया गया है।
इस श्लोक में सत्पुरुष के गुणों को मरुभूमि के रूपक के माध्यम से समझाया गया है। इसमें स्वाधीन समृद्धि, दूसरों के लिए उपयोगी होना और ऊंचा उठकर दूसरों को छाया या आश्रय देने जैसे भाव व्यक्त किए गए हैं। इसके जरिए सत्पुरुष के जीवन की सार्थकता उसके स्वावलंबन और दूसरों के लिए उपयोगी होने में बताई गई है।
श्लोक के माध्यम से यह भाव व्यक्त किया गया है कि सज्जन व्यक्ति की समृद्धि स्वाधीन होती है और उसकी श्रेष्ठता दूसरों के लिए उपयोगी एवं सहायक बनने में है। मरुभूमि के रूपक के जरिए सत्पुरुष के जीवन की उपयोगिता को बताया गया है।
'सुभाषितरत्नभाण्डागारम्' संस्कृत साहित्य का विशाल संग्रह ग्रंथ है, जिसमें विभिन्न कालखंडों के चुने गए श्लोकों को एक साथ संकलित किया गया है। इस विशाल ग्रंथ का संकलन नारायण राम आचार्य (काव्यतीर्थ) द्वारा किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story