भारत

जब्त ट्रक थाना परिसर से गायब, सन्न रह गई पुलिस

jantaserishta.com
10 Nov 2024 10:17 AM IST
जब्त ट्रक थाना परिसर से गायब, सन्न रह गई पुलिस
x
केस दर्ज.
बांदा: उत्तर प्रदेश के पुलिस थानों से वाहनों के गायब होने की घटनाएं अकसर सामने आती रहती हैं. ताजा मामला बांदा जिले के जसपुरा थाने का है, जहां पुलिस द्वारा जब्त किया गया डंपर ट्रक थाना परिसर से ही गायब हो गया. उसे रेत की ओवरलोडिंग के आरोप में सील किया गया था. जिस दिन उसे सील किया गया, उसके ही अगले दिन ट्रक थाने से गायब हो गया. पुलिस ने इस मामले में चोरी का केस दर्ज किया है.
क्षेत्राधिकारी (सदर) अजय कुमार सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि गौरी-अमारा लिंक रोड से गुजर रहे डंपर ट्रक को ओवरलोड बालू लादने के आरोप में पिछले गुरुवार को जब्त कर जसपुरा थाना परिसर में रखा गया था. उन्होंने कहा कि यह शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को गायब हो गया और उन्हें इसके बारे में शनिवार सुबह पता चला.
उन्होंने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है और मामले में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लापता डंपर के मामले में अगर किसी पुलिस कर्मी की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story