भारत

बिहार ले जाई जा रही 11,688 शराब की बोतलें जब्त, लखनऊ पुलिस का एक्शन

jantaserishta.com
30 Jan 2023 5:10 PM IST
बिहार ले जाई जा रही 11,688 शराब की बोतलें जब्त, लखनऊ पुलिस का एक्शन
x
लखनऊ (आईएएनएस)| लखनऊ पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही 11,688 शराब की बोतलें जब्त की हैं। पुलिस ने इस सिलसिले में मैनपुरी जिले के एक राजेश राठौर नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने उस ट्रक को भी जब्त कर लिया, जिसमें रविवार रात अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही थी।
डीसीपी, नॉर्थ जोन, कासिम आबिदी ने कहा, राजेश ने अपना अपराध कबूल कर लिया और खुलासा किया कि उसने चेकिंग से बचने के लिए ट्रक की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट बदल दी थी।
उन्होंने कहा कि, हरियाणा में निर्मित शराब ले जा रहे ट्रक के बारे में सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस हरकत में आई और चालक को पकड़ लिया।
डीसीपी ने कहा, एक टीम ने जाल बिछाया और जांच चौकी पर पहुंचने पर ट्रक को रोक दिया। पहले तो राजेश ने कहा कि वह दवाइयां ले जा रहा था, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
उन्होंने कहा, पुलिस ने आरोपी के पास से चार रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट, 3,600 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story