भारत

हरी साड़ी में सीमा हैदर के नए वीडियो ने मचाया तहलका

jantaserishta.com
19 Aug 2023 4:44 PM IST
हरी साड़ी में सीमा हैदर के नए वीडियो ने मचाया तहलका
x
देखें वीडियो.
नोएडा: पाकिस्तानी भाभी से मशहूर सीमा हैदर लगातार चर्चा में हैं। वह अक्सर किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रही है। अब शनिवार को हरियाली तीज के मौके पर सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह पूजा अर्चना करते हुए दिख रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें सीमा हैदर ने हिन्दू महिलाओं की तरह हरे रंग की साड़ी पहनी माथे पर सिंदूर, बिंदी और तुलसी पूजा करते हुए नजर आई।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो में सीमा हैदर जय श्री राम के नारे से शुरुआत करते हुए कहती हैं। वीडियो में सीमा हैदर सबसे पहले हाथ जोड़कर जय श्री राम कहती है, और कहती की आज वो हरियाली तीज का त्योहार अपने परिवार के साथ मना रही है। अपनी पति की दीर्घायु के लिए पूजा कर रही है। सीमा हैदर ने कहा, 'मैं अपने पूरे परिवार के साथ देश की खुशहाली और हरियाली की कामना करते हुए विश्वास करती हूं कि माननीय मोदी जी और योगी जी तंत्र में देश तरक्की करेगा और खुशहाली आएगी।' इसके बाद सीमा हैदर पूरे हिन्दुस्तान को पर्व की बधाई देती है और आखिर में हिन्दुस्तान जिंदाबाद, जय श्री राम का जयकारा लगाती है।'
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सीमा हैदर ने हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं। इससे पहले भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीमा हैदर ने अपने घर की छत पर तिरंगा झंडा लहराया था और भारत माता की जय के नारे लगाए थे। इस दिन भी सीमा तिरंगे के रंग में साड़ी पहने दिखी थी।
वर्ष 2019 में पबजी खेलते-खेलते सीमा की दोस्ती रबुपूरा निवासी सचिन मीणा से हुई। सीमा और सचिन की 10 मार्च 2023 को नेपाल में मुलाकात हुई। सीमा 13 मई को पाकिस्तान से दुबई होते हुए एक बार फिर नेपाल आई और वहां से बस पकड़कर रबुपूरा पहुंची। उसके साथ उसके चार बच्चे भी थे। पुलिस ने चार जुलाई को सीमा, सचिन और सचिन के पिता को गिरफ्तार किया। तीनों को न्यायालय से आठ जुलाई को जमानत मिल गई। इसके बाद सचिन के रबूपुरा स्थित घर में सीमा और रहने लगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story