भारत
वापस पाकिस्तान जाएगी सीमा हैदर, प्यार के कारण अवैध रूप से आई भारत
jantaserishta.com
21 July 2023 9:52 AM IST

x
अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ का आरोप उस पर है।
नोएडा: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को जल्द पाकिस्तान डिपोर्ट करने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोशिशें हो रही है कि जल्द से जल्द पुलिस अपनी चार्जशीट दाखिल करें और कोर्ट में चल रहे केस को खत्म किया जाए और फिर सीमा हैदर को उसके बच्चों के साथ उसके देश वापस भेजा जाए।
फिलहाल जांच एजेंसियों और नोएडा पुलिस की जांच में अभी तक सीमा के जासूस होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, लेकिन अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ का आरोप उस पर है। न्यायिक प्रक्रिया के जानकारों के मुताबिक ऐसे मामलों में 5 से 7 साल की सजा हो सकती है। लेकिन कोशिश होती है कि आरोपी को वापस उसके देश भेज दिया जाए।
उधर, नोएडा पुलिस कोर्ट में चार्जशीट लगाने के लिए दस्तावेज तैयार कर रही है। पुलिस के पास मुकदमा दर्ज होने के बाद चार्जशीट दाखिल करने के लिए 60 दिन का समय है। यूपी पुलिस एटीएस रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में इजाफा कर सकती है। पुलिस ने पहले सीमा हैदर पर फॉरनर्स एक्ट सेक्शन-14 और 120-बी लगाया था। इन धाराओं में पांच साल तक की सजा का प्रावधान है। इसलिए कोर्ट से सीमा और सचिन को आसानी से जमानत मिल गई। लेकिन अब इनकी धाराओं में 420, 468 और 471 की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसमें सात साल की सजा है। ऐसे में उसे जमानत भी नहीं मिल सकेगी। अब यह तो वक्त ही बताएगा की सीमा को उसके देश वापस भेजा जाएगा या उस पर यहीं पर मुकदमा चलेगा और क्या उसे सजा होगी।
लेकिन इसके साथ-साथ कुछ और बातें हैं, जिन पर लगातार सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैंं, उनमें एक सबसे अहम बात यह है कि नेपाल के काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर में दोनों ने शादी करने की बात कही थी, जबकि उस मंदिर में शादी ही नहीं होती है। दूसरा झूठ सीमा ने बताया था कि वह सोनौली बॉर्डर के जरिए भारत में आई थी। जबकि एटीएस ने अपने बयान में बताया है कि सीमा ने सिद्धार्थनगर के रूपनहडेही-खुनवा बॉर्डर से भारत में एंट्री की थी।
ऐसी कई और भी बातें हैं जिन पर सीमा के बयान बार-बार बदल रहे हैं और इन्हीं सब बातों की वजह से उसके ऊपर शक हो रहा है। इस मामले में एक और सबसे बड़ी बात सामने आई है कि सचिन जब पहली बार सीमा से मिलने नेपाल गया था, तो वह तीन फर्जी आधार कार्ड बनवा कर यहां से ले गया था। जांच एजेंसियां मान रही हैं कि उन्हीं आधार कार्ड के जरिए सीमा नेपाल में भी रही और उसके बाद जब भारत में एंट्री की, तो उसने वही आधार कार्ड एंट्री प्वाॅइंट पर दिखाया, जिसकी वजह से उसको रोका नहीं गया।
Tagsपाकिस्तानी महिलासीमा हैदरसीमा हैदर पाकिस्तान डिपोर्टसीमा हैदर न्यूज़pakistani womanseema haiderseema haider pakistan deportseema haider news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





