भारत

5वें बच्चे का नाम कृष्ण रखेगी सीमा हैदर, नन्हें मेहमान को लेकर कही ये बात

Nilmani Pal
15 Feb 2024 10:38 AM GMT
5वें बच्चे का नाम कृष्ण रखेगी सीमा हैदर, नन्हें मेहमान को लेकर कही   ये बात
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बीते साल नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर ने भारतीय नागरिक सचिन मीणा से शादी कर ली है। शादी के बाद सीमा, सचिन के साथ रह रही है। इस दौरान सीमा और सचिन के परिवार में जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। बताया जा रहा है कि सीमा जल्द ही मां बनने वाली है। इस दौरान सीमा हैदर ने अपने होने वाले बच्चे के नाम का भी ऐलान कर दिया है। हालांकि, सीमा ने बेटा और बेटी दोनों के लिए नाम कन्फर्म कर लिया है। आइए जानते हैं सीमा जब पांचवी बार मां बनेगी तो वो अपने बच्चे का नाम क्या रखेगी।

सीमा हैदर जल्द ही 5वीं बार मां बनने वाली है। सीमा ने अभी से ही बच्चे का नाम तय कर लिया है। सीमा का कहना है कि अगर बेटा हुआ तो भगवान कृष्ण के नाम पर उसका नामकरण होगा और यदि बेटी होगी तो अनन्य कृष्ण भक्त मीरा के नाम पर उसका नामकरण किया जाएगा।

बता दें कि सीमा पाकिस्तान से भारत अपने चार बच्चों के साथ आई थी। उसके ये चार बच्चे पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से थे। अब उसने सचिन मीणा के साथ शादी कर ली है। सीमा का होने वाला पांचवां बच्चा सचिन के साथ होगा।

सीमा हैदर के पहले पति से 4 बच्चे थे। भारत आने के बाद सीमा ने एक और बच्चा करने का निर्णय लिया है। जब सीमा से पूछा गया तो उसने बताया कि वो चाहती है कि उसके और सचिन के प्यार की निशानी के रूप में उसका पांचवां बच्चा होगा। ऐसे में यह खबर सामने आई है कि जल्दी ही सीमा और सचिन के घर में नन्हें मेहमान की एंट्री हो सकती है।

Next Story