भारत
सीमा हैदर दर्जन भर बच्चे पैदा करेगी, जानें पड़ोसन भाभी ने क्यों कही ये बात
jantaserishta.com
13 Aug 2023 12:42 PM IST

x
नई दिल्ली: पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर और भारत के सचिन मीना की प्रेम कहानी सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों की मुलाकात पबजी गेम खेलने के दौरान हुई थी। इस बीच सचिन की पड़ोसी और झींगुर भाभी के नाम से मशहूर एक महिला ने सीमा पर तंज कसा है। उन्होंने पूछा है कि अगर सीमा को अपने पति से नफरत है तो चार-चार बच्चे कैसे हो गए।
सचिन मीना की पड़ोसन भाभी ने इससे पहले भी कई बयान दिए हैं। उनका कई बयान सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ है। आपको बता दें कि झींगुर भाभी का असली नाम मिथिलेश भाटी है। उन्होंने सचिन को लप्पू कहा था।
मिथिलेश भाटी ने सीमा हैदर और सचिन मीना के प्यार पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये कैसा प्यार कि जो पबजी खेलते हुए हो गया। सीमा से असली प्यार तो उसके पति गुलाम हैदर ने की है। उन्होंने कहा कि सीमा और गुलाम के तभी चार बच्चे हैं। क्या उसने नफरत में चार बच्चे पैदा कर लिए? इस हिसाब से तो वह सचिन के साथ दर्जन भर बच्चे पैदा करेगी।
मिथिलेश भाटी ने आगे कहा कि आज जो लोग उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं वह गलत कर रहे हैं। अगर उनके परिवार में किसी के साथ ऐसा होता तो उनका नजरिया इससे अलग होता। उन्होंने यह भी कहा कि आज जो लोग सीमा हैदर को 'भाभी-भाभी' कह रहे हैं, वे सिर्फ मजे लेने के लिए ऐसा कर रहे हैं। अगर एक दिन भी सीमा को उनके घरों में रहने की नौबत आ गई तो सभी पीछे हट जाएंगे।
Tagsपाकिस्तानी सीमा हैदरसीमा हैदरपाकिस्तानसचिन मीनामिथिलेश भाटीPakistani Seema HaiderSeema HaiderPakistanSachin MeenaMithilesh Bhati
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





