भारत
सीमा हैदर ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल
jantaserishta.com
14 Aug 2023 9:37 AM IST

x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा: पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर अब अपना नाम सीमा ठाकुर रख ली है। सीमा का दावा है कि उसने हिंदू धर्म अपना लिया है और लहसुन-प्याज तक खाना छोड़ दिया है। अपने आशिक सचिन के पास आई सीमा अक्सर पाकिस्तान की बुराई करती दिखी है। लेकिन रविवार को कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लोग हैरान हैं। सीमा हैदर 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' का नारा लगाने लगी। यही नहीं... तिरंगे वाली साड़ी पहन वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जयकारा भी करने लगी।
सीमा हैदर ने लगाया पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे। #SeemaHaider #SeemaSachin pic.twitter.com/Oa1rV9R3u6
— Jivesh Mishra (@JiveshK70492927) August 14, 2023
सीमा तिरंगे वाली साड़ी पहने भारत माता की जय का नारा लगा रही थी। उसके साथ पाकिस्तान से आए चारों बच्चे भी थे। दरअसल, सीमा आज 'हर घर तिरंगा अभियान' में शामिल हुई थी। सचिन के घर पर सीमा ने पूरे परिवार के साथ भारत का तिरंगा लहराया। तिरंगा फहराने के दौरान सीमा ने कई नारे लगाए। सीमा ने 'वंदे मातरम और भारत माता की जय' का नारा लगाया। इस दौरान सीमा का केस लड़ रहे वकील एपी सिंह भी मौजूद रहे।
एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा अपने बच्चों के साथ बैठी हुई है। वहां वकील एपी सिंह भी मौजूद हैं। तभी वकील ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाना शुरू किया। इसी के साथ सीमा भी अपने एक बच्चे का हाथ ऊपर उठा कर पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाने लगी। पीएम मोदी और सीएम योगी का जयकारा करते हुए सीमा ने कहा, 'मोदी जी की जय, योगी जी जय, भारत माता की जय।'
बीते दिनों सीमा ने दया याचिका दायर कर भारतीय नागरिकता की मांग की है। उसने बताया कि अगर उसे पाकिस्तान डिपोर्ट किया जाएगा तो वहां उसके दोनों हाथ-पैर काट दिए जाएंगे और मार डाला जाएगा। सीमा ने अपने चारों बच्चों का नाम भी हिंदू नाम पर रख दिया है। वो सचिन के साथ जीने-मरने की कसमें खा रही है। हालांकि सीमा अवैध तरीके से भारत में घुसी है। उसपर पाकिस्तानी जासूस होने का भी आरोप लग रहा है। एटीएस समेत कई एजेंसियां इस केस की जांच कर रही हैं।
Tagsसीमा हैदरसीमा हैदर न्यूज़सीमा हैदर वीडियोहिंदुस्तानपाकिस्तानSeema HaiderSeema Haider NewsSeema Haider VideoHindustanPakistan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





